वेरी सैड हार्ट टचिंग स्कूल लव स्टोरी हिंदी में |



एक लड़की थी, बहुत ही खूबसूरत। जितनी वह सुंदर थी, उतनी ही ईमानदार भी थी। न किसी से झूट बोलना और न किसी से बातें करना सिर्फ अपने काम से काम रखता था। वह लड़की स्कूल में पढ़ती थी।

उसी के क्लास में एक लड़का भी पढता था। वह मन ही मन उससे प्यार करता था। लड़का अक्सर उसके छोटे-मोठे काम किया कर देता था। बदले में जब लड़की मुस्कुराकर उससे थैंक यू कहती थी, तो लड़के की ख़ुशी की सीमा नहीं रहती थी।

एक बार की बात है, दोनों लोग साथ-साथ घर जा रहे थे की तभी जोरदार बारिश होने लगी। दोनों ने एक पेड़ के निचे शरण लिया। वह पेड़ बहुत छोटा था। ऐसे में बारिश से बचने के लिए दोनों एक दूसरे के बहुत करीब आ गए। 

लड़की को इतने करीब पाकर लड़का अपने जज्बातों पर काबू न कर सका। उसने लड़की को प्रोपोज़ कर दिया। लड़की भी मन ही मन उसे चाहती थी इसलिए वह भी राजी हो गई और इस तरह उन दोनों का प्यार शुरू हो गया। 

एक बार की बात है, लड़की उसी पेड़ के निचे उस लड़के का इंतजार कर रही थी। लड़का बहुत देर से आया। उसे देखकर लड़की नाराजगी से बोली, "तुम इतनी देर से क्यों आए? मेरी तो जान ही निकल गई थी।"

यह सुनकर लड़का बोला, "अरे बाबा, मैं तुमसे दूर कहाँ गया था, मैं तो तुम्हारे दिल में ही रहता हूँ, तुम्हे यकीन न हो तो अपने दिल से पूछ लो।" 

लड़के की इस प्यारी सी बात को सुनकर लड़की अपना सारा गुस्सा भूल गई और दौड़कर उस लड़के के गले से लिपट गई।" 

एक दिन दोनों उसी पेड़ के निचे बैठे बातें कर रहे थे और लड़का उसकी गोद में सर रखकर लेटा हुआ था। तभी लड़की बोली, "सुनो, अब तुम्हारी जुदाई मुझसे बर्दास्त नहीं होती। तुम्हारे बिना एक पल भी मुझे 100 साल के बराबर लगता है। तुम मुझसे शादी कर लो नहीं तो मैं मर जाऊंगी।" 

लड़के ने झट से लड़की के मुँह पर अपना हाथ रख दिया और बोला, "ऐसी बात मत किया करो, अगर तुम्हे कुछ हो गया तो मैं कैसे जिन्दा रहूँगा।" फिर लड़का कुछ देर तक सोचता हुआ बोला, "तुम चिंता मत करो, मैं जल्द ही अपने घर वालो से बात करूँगा।" 

धीरे-धीरे काफी समय बीत गया। एक दिन दोनों उसी पेड़ के निचे बैठे हुए थे। उस समय लड़के का चेहरा उतरा हुआ था। लड़की के पूछने पर वह रुआंसा होकर बोला, "सुनो, मैंने अपने घर वालो को बहुत समझाया लेकिन वह हमारे शादी के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने मेरी शादी कही और तेइ कर दी है।"

यह सुनकर लड़की का कलेजा फट पड़ा। उसका मन हुआ की वह जोर से रोए लेकिन उसने अपने जज्बात पर काबू पा लिया और बोली, 'मैं तुमसे सच्चा प्यार करती हूँ, मैं तुम्हे कभी भुला नहीं सकती।" 

लड़का धीरे से बोला, "प्लीज मुझे माफ़ कर देना। वैसे अगर तुम चाहो तो हम हमेशा के लिए दोस्त रह सकते है।' 

यह सुनकर लड़की जोर से रोने लगी। लड़के ने उसे समझाया और दोनों एक साथ रोते हुए अपने-अपने घर चले गए। 

देखते ही देखते लड़के का शादी का दिन आ गया। लड़के को यकीन था की उसके शादी में उसकी दोस्त जरूर आएगी पर ऐसा नहीं हुआ लेकिन लड़की का भेजा हुआ एक गिफ्ट उसे जरूर मिला। लड़के ने कांपते हाथो से उसे खोला। उसे देखते ही वह बेहोश हो गया। गिफ्ट पैक में और कुछ नहीं बल्कि खून से लथपथ लड़की का दिल रखा हुआ था और साथ ही मैं थी एक चिट्ठी। उस चिट्ठी में लिखा था – अरे पागल, अपना दिल तो लेते जा वरना अपनी पत्नी को क्या देगा।" 

किसी के लिए प्यार टाइमपास होता है तो किसी के लिए जिंदगी से बढ़कर। अगर किसी से प्यार करना तो उसे ताउम्र निभाना भी वरना क्या पता आपका हाल भी कुछ इसी तरह हो जाए। उसकी सारी जिंदगी पछताबे और अफ़सोस में घुट-घुटकर कटती रही


Comments

Popular posts from this blog

मेरी पहली मोहब्बत